पीलीभीत, जून 7 -- गजरौला। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में शादी से 15 दिन पहले एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनकी 26 वर्षीय पुत्री 2 जून की रात करीब 10 बजे गांव के ही प्रेमपाल पुत्र नंदकिशोर के साथ घर से कही चली गई। परिजनों का आरोप है कि वह अपने साथ सोने के कुंडल, अन्य जेवरात और लगभग 80 हजार रुपये नकद भी ले गई। युवती की शादी 21 जून 2026 को तय थी और तैयारियां चल रही थीं। यह भी पढ़ें- शादी से 15 दिन पहले युवती प्रेमी संग फरार,रिपोर्ट दर्ज थानाध्यक्ष गजरौला ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- गोद भराई की रस्म के अगले दिन युवती घर से फरार , युवक पर दर्ज कराया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की...