सीतापुर, मार्च 15 -- सीतापुर, संवाददाता। रामपुरकलां थाना क्षेत्रों से एक युवती और बिसंवा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना में जहां शादी से ठीक पहले युवती घर में रखी लाखों की नकदी और जेवर लेकर चंपत हो गई, वहीं दूसरी घटना में एक नाबालिग किशोरी को युवक भगा ले गया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रामपुरकला थाना क्षेत्र के निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की आगामी 12 मार्च को होनी तय थी। आरोप है कि 27 फरवरी 2026 की शाम गांव का ही उदयराज अपने भाइयों पवन, सुरेंद्र और मित्र रामशंकर की मदद से उंसकी बेटी को बहला फुसला कर बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती घर से 4.50 लाख रुपये नकद और 3.50 लाख के जेवर भी साथ ले गई है...