गिरडीह, जून 23 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। शादी की शहनाई बजने से ठीक 14 दिन पहले घर से जीजा के साथ फरार हुई साली को बेंगाबाद पुलिस ने छह दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। मामला प्रेम प्रसंग का कम और भागकर पढ़ाई करने का ज्यादा बताया जा रहा है।

युवती का परिवार बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली युवती की शादी 1 जुलाई को तय थी। बारात आने में सिर्फ दो हफ्ते बाकी थे। इसी बीच 17 जून को युवती अपने जीजा के साथ घर से बिना बताए फरार हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो बेंगाबाद थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई बताया जाता है कि मोबाइल लोकेशन पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेंगाबाद थाना में पदस्थापित एसआई विजय मंडल ने जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और अन्य...