उरई, मार्च 3 -- कोंच। कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर में सोमवार देर रात एक युवती ने अपने पिता की 7 दिन पहले कैंसर से हुई मौत के बाद किचन की चौखट में दुपट्टे के सहारे फांसी लगातार अपनी जान दे दी। जबकि दस दिन बाद युवती की शादी होनी थी। वहीं पिता की त्रियोदशी भी नहीं हुई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह के बारे में पता चला है कि पिता का बीमारी में ठीक से इलाज न होने की वजह से उसका घर पर विवाद हुआ था। मामले को लेकर अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोंच के मोहल्ला गोखले नगर में एक दुखद घटना सामने आई जहां 24 वर्षीय नेहा प्रजापति पुत्री स्वर्गीय अवध बिहारी प्रजापति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है। जबकि परिजनों को इसकी जा...