शादी से 10 दिन पहले प्रेमी संग भाग निकली युवती
कौशाम्बी, जून 14 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र की एक युवती शादी से 10 दिन पहले प्रेमी संग फरार हो गई। वह लाखों रुपये की नकदी और गहने भी लेकर गई है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है। उसकी करतूत को लेकर परिवार खासे तनाव में है। महेवाघाट इलाके के पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी 18 साल की बेटी का विवाह तय कर दिया था। 25 जून को शादी होनी थी। घर पर इसकी तैयारियां की जा रही थीं। गहने, सामान, नकदी आदि का प्रबंध कर लिया गया था। इसके पहले शुक्रवार की रात बिटिया प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह भी पढ़ें- नकदी-गहने लेकर युवती प्रेमी संग फरार उसका प्रेमी इलाके के ही हीरागंज गांव का रहने वाला राजवीर है। बेटी अपने साथ दो लाख रुपया नकद व तकरीबन इतनी ही कीमत के गहने लेकर गई है। परिवार वालों ने पहले अपने स्तर से युगल की खोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.