भदोही, अप्रैल 20 -- भदोही, संवाददाता। सुरियावां के एक गांव निवासी युवती को शादी से पहले दो बार भगाने का आरोप है। साथ ही एक लाख 60 हजार रुपये नगद, सोने के आभूषण भी लेकर वह चपंत हो गई। मामले में एसपी के आदेश पर युवक, उसके पिता समेत छह लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थना पत्र में पिता ने कहा कि उनकी बेटी की शादी 20 अप्रैल को तय थी। छह अप्रैल की रात को वह गेहूं की मड़ाई करने पति संग खेत में गई थी। तभी आरोपी युवक बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया। यह भी पढ़ें- घर में रखे 1.92 लाख और जेवरात लेकर युवती प्रेमी संग भागी, छह पर केस हालांकि काफी खोजबीन के बाद बेटी को प्रयागराज से बरामद किया गया। मामला इज्जत से जुड़े होने के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई क्योंकि शादी भी सिर पर थी। इसी बीच, आरोपियों ने एक ब...