प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 7 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक पर रास्ते में घेरकर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार रात करीब 11 बजे पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अशोकपुर निवासी रवि कुमार धुरिया वारीकला से शादी से वापस आ रहे थे। थाना क्षेत्र के सकरा नरायनपुर मोड़ के पास पुलिया पर कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड निवासी अनुप गौड़ अपने 4-5 साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए रवि को पीटा और उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त कर दी। यह भी पढ़ें- द्वारचार के समय मची भगदड़, घराती-बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़ हमले में रवि को काफी चोटें आई हैं। पीड़ित रवि की तहरीर पर पुलिस ने कोहंडौर के अतरसंड निवासी...