बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर रास्ते में घेरकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने बीच सड़क कार रुकवाकर युवक को बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम गजपुर ग्रिन्ट पूरे पश्चिमी पठानडीह निवासी सलमान पुत्र बब्बू खां ने बताया कि वह 10 मई की रात गांव के ही तौकीर के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ता देख वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से वहां से निकल गया। आरोप लगाया है कि रात करीब नौ बजे जब वह घुसुवा बाजार से वापस लौट रहा था, तभी गांव के बाहर मोड़ पर पहले से घ...