अमरोहा, अप्रैल 30 -- अलीगढ़ मार्ग पर रहरा थाना क्षेत्र के गांव दौरारा के नजदीक बुधवार रात कार ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर निवासी जगदीश व प्रताप घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों गजरौला में आयोजित शादी समारोह में प्रतिभाग कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन दोनों घायलों को मेरठ ले गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। रहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई सूचना या तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर में दो युवक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...