सीतापुर, अप्रैल 26 -- सीतापुर, संवाददाता। विवाह समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे तीन लोगों की जिंदगी रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पलभर में छीन ली। कोतवाली देहात के सीतापुर-गोला मार्ग पर अंगराशि मोड़ के पास हुए इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। रामकोट के अर्थाना निवासी हिमांशु पांडे (30) अपनी मां रेखा (50) और सुनीता (45) के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर रविवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सीतापुर-गोला मार्ग पर अंगराशि मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हिमांशु और उनकी मां रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना ...