हरदोई, फरवरी 25 -- अतरौली/संडीला, संवाददाता। अतरौली क्षेत्र की सीमा से सटे सण्डीला थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति से तमंचे के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने चारपहिया वाहन आगे लगाकर दंपत्ति को रोक लिया और जेवर-नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सण्डीला थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरा कला निवासी सर्वेश पाल ने बताया कि वह मंगलवार शाम अपनी पत्नी उमा पाल के साथ अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कसियापुर मजरा भरावन में रिश्तेदार सोहनलाल के यहां शादी समारोह में गए थे। रात करीब एक बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव टिकरा कला से लगभग 500 मीटर पहले नहर किनारे सुनसान स्थान पर पीछे से आए चारपहिया वाहन सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे वाहन लगाकर रोक लिया। पीड़ित के अनुसार तीन बदमाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.