शादी से लौट रहे तीन युवक सड़क हादसे में घायल, ट्रैक्टर से टकराई बाइक
शामली, जून 14 -- शादी समारोह से घर लौट रहे तीन युवक मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हाईवे किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव सकौती निवासी टोनी, अभिषेक और राजीव मुजफ्फरनगर जनपद के कस्बा शाहपुर में एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर टोल प्लाजा से आगे गांव पटनी प्रतापपुर के निकट उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया。
चिकित्सकीय स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.