बलिया, मार्च 5 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। होली से एक दिन पहले मंगलवार की रात शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजा से लूट की घटना हो गयी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।दोकटी थाना क्षेत्र के चिरंजीछपरा निवासी अयोध्या तुरहा ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को भतीजा प्रदीप के साथ ही बहन के घर पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां से हम दोनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर रात करीब दो घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच चकिया गांव के पास लाठी-डंडे से लैस कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल को रोक लिया। इसके बाद प्रदीप के जेब में मौजूद तीन हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य कागजात लूट लिया। बदमाशों के चले जाने के बाद पीड़ित पड़ोस के किसी घर में पहुंचा और पूरे मामले से अवगत कराते हुए उनका मोबाइल मांगकर मामले की सूचना डॉयल ...