औरंगाबाद, फरवरी 26 -- औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत देव मोड़ के समीप गुरुवार को स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिला समेत सात लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलिया, यूपी निवासी स्व. प्रभुनाथ गुप्ता के 50 वर्षीय पुत्र तेज नारायण गुप्ता तथा धनबाद के बाघमारा निवासी डोमन चौहान के 30 वर्षीय पुत्र विकास कुमार चौहान के रूप में हुई है। घायलों में धनबाद के बरोड़ा निवासी तरुण कुमार के पुत्र अमित कुमार, धनु बावरी के पुत्र दिलीप कुमार, राजेश कुमार, बाघमारा निवासी चालक स्व. भगवान साव के पुत्र दीनबंधु प्रसाद, उनकी पत्नी फुलवंती देवी, पवन कुमार के पुत्र शिव शंकर कुमार तथा मृतक तेज नारायण गुप्ता की पत्नी निशा देवी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। तेज नारायण गुप्ता और विकास कु...