इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पिलखर गांव के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइकिल सवार की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हो गई। सोमवार सुबह मुसवाली गांव निवासी 58 वर्षीय राजकिशोर तिवारी पुत्र राजनारायन के रूप में हुई। राजकिशोर तिवारी रविवार शाम पिलखर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर शाम वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- अकबरपुर में हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हादसे के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास ...