सहारनपुर, मार्च 9 -- छुटमलपुर। शादी समारोह से घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया जबकि बेटे को रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव कंधेला निवासी मांगेराम (पुत्र मामचंद) रविवार शाम छुटमलपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में तुलसी स्कूल के पास स्थित धुलाई सेंटर के करीब अचानक उनकी बाइक फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के समय उनके साथ उनका बेटा भी बाइक पर था, जो हादसे में घायल हो गया। आ...