रुडकी, मई 10 -- गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रविवार को हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। घंटों तक चले विवाद के बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। बाद में प्रेमी पक्ष ने शादी का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत कराया जा सका। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी युवती का पिछले तीन वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और युवक ने युवती से शादी का वादा भी किया था। यह भी पढ़ें- प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी आरोप है कि हाल ही में युवती ने शादी की बात की तो युवक अपने वादे से मुकर गया और विवाह करने से इनकार कर दिया। इसस...