अमरोहा, मई 13 -- जोया, संवाददाता। कसमे वादों के साथ पांच साल तक चले प्रेम-प्रसंग के बाद प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया। प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देने की धमकी दी तब आरोपी उसे लेकर दिल्ली चला गया और वहां मुंबई जाने वाली ट्रेन में बिठाकर भाग आया लेकिन युवती इरादा भांप ट्रेन से उतर गई व घर लौट आई। दोनों परिवारों में फैसले के लिए जुटी पंचायत में आरोपी प्रेमी ने शादी करने की हामी भर ली लेकिन अब फिर से वह अपने वादे से पीछे हट गया। पीड़िता ने अब आरोपी प्रेमी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने से पहले पुलिस मामले की जांच कर रही है。 यह भी पढ़ें- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित हुआ गिरफ्तारमामले का विवरण मामला डिडौली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी एक किसान की बेटी का प्रे...