संभल, जनवरी 2 -- शादी तय होने के बाद दहेज की अतिरिक्त मांग कर विवाह से इंकार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने मामले को लेकर धनारी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी मेघसिंह पुत्र खुशीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ तय की थी। विवाह को लेकर सामान व अन्य शर्तें पहले ही तय हो चुकी थीं। आरोप है कि कुछ समय बाद लड़के के पिता ने जमीन तय कराने के नाम पर प्रार्थी से एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब पीड़ित शादी की तारीख तय करने पहुंचा तो आरोपियों ने बाइक की जगह कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया गया। पीड़ित पिता ने इस संबंध में धनारी थाना पुलिस को तहरीर...