जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। गोविंदपुर प्रकाशनगर में शादी से पूर्व ही एक महिला ने घर पर गहनों की चोरी कर ली। घर में चोरी की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पूजा पाण्डेय पूर्व से ही शादी शुदा है। वह बिरसानगर जोन नंबर 9 में सरिता श्रीवास्तव के घर रह रही थी। उसने सरिता के घर लाखों के गहनों की चोरी की और फरार हो गई। इसी बीच वह निखिल सिंह के संपर्क में आई और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। निखिल भी शादी के लिए राज़ी हो गया। इधर, सरिता को चोरी की जानकारी मिलने पर वह पूजा को खोजते हुए निखिल के घर पहुंची। हंगामा होने के बाद निखिल को भी अपने घर चोरी का पता चला। जानकारी के अनुसार पूजा ने कई अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलि...