रामपुर, अप्रैल 12 -- कुछ दिन बाद होने वाली शादी से पूर्व ही दूल्हा घर से फरार हो गया। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक को बरामद करने की मांग करते हुए कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा किया। चार दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का विवाह कोतवाली क्षेत्र के ही एक युवक के साथ एक वर्ष पूर्व तय हुआ था, जिसके अंतर्गत आगामी 13 अप्रैल को युवती के परिजन लग्न लेकर लड़के के घर जाने वाले थे। वहीं आगामी 27 अप्रैल को दोनों की शादी होना तय हुई थी। युवती के घर में सारी तैयारियां कर ली गई थीं, साथ ही देने वाले दान-दहेज की प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी थी। जैसे-जैसे शादी का समय करीब आया, दूल्हा बनने वाला युवक एक हफ्ता पूर्व घर से फरार हो...