अमरोहा, अप्रैल 1 -- अमरोहा, संवाददाता। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में शादी से पांच दिन पूर्व युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और फिर रविवार रात को उसके साथ फरार हो गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती के प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सभी पांच सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से दो सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किसान के परिवार में बेटी की शादी तय हो चुकी थी और पांच अप्रैल को गांव में उसकी बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं लेकिन युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चल रहा था, परिजन इस बात से अंजान थे। इसी बीच युवती ने घर से भागने का तान...