बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में शादी होने से पहले युवती ने फांसी ने लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के लेखपाल कालोनी निवासी 27 वर्षीय विजय लक्ष्मी पुत्री महेद्र कुमार गुप्ता ने गुरूवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे कमरे के अंदर दुपट्टा से पंखा के हुक पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय उसकी मां शारदा देवी पड़ोसी के घर गई थी। जब मां पड़ोसी के घर से वापस लौटी देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। दरवाजा न खुलने पर उसने शोर मचाया शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। पड़ोसी छत के रास्ते कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की अशंका पर परिजनो ने उसे नजदीक के एक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.