बदायूं, अप्रैल 27 -- एएनएम अंतिम वर्ष की छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 28 जून को उसकी शादी होने वाली थी। आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टमम रिपोर्ट में हैंगिंग यानि फंदे से लटकर मौत होना पाया गया है। मामला सदर कोतवाली के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर का है। यहां के रहने वाले दिनेश चंद्र मिश्रा की 23 वर्षीय बेटी रेनू ने शनिवार रात किसी समय अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- लॉज के एक कमरे के अंदर फंदे से लटका युवती का शव बरामद रविवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो रेनू कमरे में फंदे पर लटकी मिली। यह देख परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत पुलिस ...