कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- पश्चिमशरीरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक की युवती ने खादी से पहले जहर खाकर जान दे दी। गांव में चर्चा है कि युवती शादी के लिए राजी नहीं थी। युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा के वार्ड नंबर एक रामाधीन का पुरवा की शिवानी (19) पुत्री संतोष रविदास की शादी महोबा में तय थी। 21 अप्रैल को शिवानी की बारात आनी थी। पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा था। घर की साफ-सफाई के अलावा अन्य सामान की खरीदारी भी हो रही थी। इससे आहत शिवानी ने रविवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। यह भी पढ़ें- शादी की बातचीत के बीच युवती ने की आत्महत्या इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन युवती को परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.