शादी से पहले युवक ने खुद को गोली से उड़ाया
बांदा, अप्रैल 23 -- बांदा। नशे के लती युवक ने शादी से पहले तमंचे से खुद को गोली से उड़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बंहिगा गांव निवासी जागेश्वर ने बताया 23 वर्षीय पुत्र अनिल यादव बुधवार दोपहर तिंदवारी गया था। वहां से वह नशे की हालत में घर लौट वह मवेशी लेकर खेत चला गया। इसी बीच उसने कनपटी में सटाकर तमंचे से खुद को गोली मार लिया। वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुन परिजनों के अलावा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे यहां लाकर भर्ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.