नई दिल्ली, जून 26 -- हाल ही में कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया। केतन अग्रवाल को उनकी ही मंगेतर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर खाई में धक्का देकर हत्या कर दी। ये पहली बार नहीं है कि इस तरह की घटना सामने आई है, इससे पहले भी इसी तरह के कई केस हुए हैं, जिसने सबको झकझोर के रख दिया। एक बार फिर लोगों को रिश्तों में भरोसे, ईमानदारी और छिपी हुई सच्चाइयों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। हर रिश्ता ऐसा नहीं होता और किसी एक घटना के आधार पर किसी पर शक करना भी सही नहीं है। लेकिन अगर आपके मंगेतर के व्यवहार में अचानक कुछ बड़े बदलाव दिख रहे हैं, तो उन्हें नजरअंदाज करना भी समझदारी नहीं होगी। ऐसे कुछ संकेत होते हैं जो बता सकते हैं कि रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आइए जानते हैं -जब प्राइवेसी अचानक बहुत बढ़ जाए अगर आ...