चक्रधरपुर, जून 18 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती शादी के पांच दिन पहले प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रेमी युगल को बरामद किया और थाना लेकर पहुंची साथ ही दोनों के परिजनों को इसकी सूचना दी। दोनों के परिजन थाना पहुंचे और दोनों की शादी कराने के लिए राजी होने की बात कहकर घर लेकर चले गये। वहीं शादी के पांच दिन पहले घर से भागने वाली दुल्हन का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती की 20 जून को शादी होने वाली थी। यह भी पढ़ें- शादी की जिद में थाने पहुंचे प्रेमी युगल, समझौते के बाद घर लौटे शादी के पांच दिन पूर्व 15 जून को युवती शादी का कार्ड सहेली को देने की बात कहकर घर से निकली और नहीं लौटी। परिजनों ने दो दिनों...