झांसी, अप्रैल 21 -- शादी से पहले परीक्षा, बेटी ने पेश की मिसाल दिन में परीक्षा दी, रात दूल्हा बारात लेकरपहुंचाझांसी, संवाददातागुरसराय में एक बेटी ने अपनीशादी के दिन भी शिक्षा को प्राथमिकता देकर समाज के लिए एक नई मिसाल पेश की है। वह मंगलवार को दुल्हन जोड़े में परीक्षा देनेकॉलेज पहुंची। यह देख सभी हैरान हो गए। वहीं शिक्षकों व अन्य स्टॉफउसका स्वागत किया। परीक्षा देने के बाद रात घर दूल्हा बारात लेकर पहुंचा। वैवाहिक कार्यक्रमहुआ।गुरसराय के डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालयमें जानकी यादव बीएससी छठे सेमेस्टर की छात्रा है। मंगलवारको उसकी शादी है। रात को दूल्हा बारात लेकर घर आने वाला था। लेकिन, इससे पहले उसकामंगलवार को ही पेपर था। लिहाजा परिजनों ने रिश्ते-नातेदारों से बात की। वह भी बेटीकी शिक्षा के प्रति ललक देखकर खुशी से झूम उठे। जानकी यादव ...