हरदोई, जून 23 -- हरदोई। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी से ठीक पहले दूल्हा लापता हो गया। बारात न लाने पर दूल्हे समेत सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सवायजपुर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का विवाह फर्रुखाबाद के जिराऊ निवासी आकाश सिंह से तय किया था। लड़की पक्ष के अनुसार वरीक्षा 19 मार्च को हुई। इसमें दो लाख रुपये नकद, एक सोने की जंजीर और एक लाख रुपये का अन्य सामान दिया गया था। तिलक समारोह में 5 लाख रुपये नकद, दो सोने की अंगूठियां और दो लाख रुपये का अन्य खर्च किया गया। बारात 21 जून को आनी थी। रात 11 बजे तक बारात नहीं पहुंची। दूल्हे के पिता ने बताया कि लड़का घर से कहीं चला गया है। मिल नहीं रहा है, इसलिए बारात नहीं आ पाई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे आकाश सिंह, समधी इंद्रपाल, सास प्रविता देवी, भाई विशा...