नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- शादी का दिन सभी के लिए बेहद खास होता है। शादी से पहले कई तरह की रस्म होती है, जिसमें सबसे खास होती है हल्दी और मेहंदी। दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही हाथ-पैर में हल्दी और मेहंदी लगाई जाती है। सालों से चली आ रही ये रस्म धूमधाम से मनाई जाती है और बेहद खास मानी जाती है। हल्दी-मेहंदी से जुड़ी ये रस्म सिर्फ परंपरा और सौंदर्य तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे साइंस भी है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि दूल्हा-दुल्हन को हल्दी-मेहंदी क्यों लगाई जाती है और ये परंपरा कैसे शुरू हुई?कैसे शुरू हुई रस्म? हल्दी-मेहंदी की रस्म वैदिक काल से चली आ रही है। ऐसा कहा जाता है कि खूबसूरत राजकुमारी क्लियोपेट्रा ने अपने शरीर को रंगने के लिए मेहंदी का ही इस्तेमाल किया था। तभी से शादी से पहले मेहंदी लगाने की परंपरा शुरू हुई। मेहंदी भारतीय म...