हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। एक शादी समारोह आयोजित होने से ठीक दो दिन पहले ही झंझट हो गया। किसी के द्वारा पुलिस से यह कहकर शिकायत कर दी गई कि जिस युवती की शादी हो रही यह वह नाबालिग है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा अब युवती का आयु निर्धारित परीक्षण कराया जा रहा है। जिससे की यह स्पष्ट हो सके युवती नाबालिग है या फिर बालिग। जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की 11 फरवरी को शादी होनी है। इन दिनों परिवार में शादी को लेकर मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन किसी के द्वारा पुलिस से यह शिकायत की गई जिस युवती की शादी होने जा रही वह नाबालिग है। फिर क्या था शिकायत का संज्ञान लेकर रविवार को पुलिस शादी वाले उस घर में पहुंच गई जहां शादी को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही थी और परिवार के सभी लोग शादी के कार्यक्रम ...