शादी से पहले गायब हुई दुलहन
अयोध्या, मई 10 -- अयोध्या। शादी से पहले दुलहन गायब हो गई। मामले में थाना कैंट में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि उसकी 19 वर्ष की पुत्री की शादी पांच मई को होनी थी। लेकिन वह दो मई को करीब दो बजे दोपहर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई। उसकी गांव व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मामले में थाना कैंट में धारा 137(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मुकदमें की विवेचना कर रही है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.