शादी से पहले गहनों के साथ युवती लापता
प्रयागराज, जून 20 -- शिवकुटी थाना क्षेत्र में युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि गैरसमुदाय का युवक उनकी बेटी को भ्रमित कर अपहरण किया है। घर से गहने भी गायब हैं। तहरीर के अनुसार, बेटी की सगाई हो चुकी है और शादी दिसंबर में होनी थी। शादी के लिए करीब 11 लाख रुपये के गहने बनवाए थे। आठ मई की रात बेटी अचानक घर से लापता हो गई। शादी के लिए रखे गए गहने भी गायब हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेवई मंडी निवासी मोहम्मद सैफ उर्फ बाबू पुत्र इरफान उल्ला और उसके परिवार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबकि, मोहम्मद सैफ 2020 में भी उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया था। तब उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। आरोप है कि जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.