नई दिल्ली, मार्च 25 -- दिल्ली के संगम विहार के जी ब्लॉक इलाके में शादी की खरीदारी करने निकला युवक मारपीट के आरोप में मंगेतर संग जेल पहुंच गया। आरोपी ने रास्ते में साइड पर मिलने पर कार सवार एक परिवार के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत छह लोगों को पकड़ा है। सोमवार को हुई इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 23 मार्च को फरीदाबाद निवासी रामपाल परिवार के साथ कालकाजी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में सड़क मरम्मत कार्य के चलते उनका वाहन जी-ब्लॉक, संगम विहार की ओर डायवर्ट कर दिया गया। वह संगम विहार के जी ब्लॉक इलाके से गुजर रहे थे, तभी रास्ता देने को लेकर बाइक सवार युवक गौरव से उनकी कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- केंद्रीय वित्त मंत्री का डीपफेक वीडियो बनाकर करते थे ठगी, गिरोह के 11 गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.