श्रावस्ती, जून 12 -- हरिहरपुर रानी, श्रावस्ती संवाददाता। श्रावस्ती के हरिहपुर रानी के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव में शादी से महज नौ दिन पहले एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाई बजने वाली थी, वहां अचानक मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव निवासी जिलेदार विश्वकर्मा की 19 वर्षीय पुत्री मंजोत कुमारी का विवाह आगामी 21 जून 2026 को बहराइच जनपद के रंजीतपुरवा गांव निवासी रामसुख विश्वकर्मा के पुत्र राजू विश्वकर्मा के साथ निर्धारित थी। परिजनों के मुताबिक 14 मई को तिलक कार्यक्रम संपन्न हो चुका था और शादी की तैयारियां अ...