बरेली, अप्रैल 30 -- शादी से दो दिन पहले युवती लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में थाना बारादरी में चार नामजद समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की 29 अप्रैल को बारात आनी थी, जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इसी बीच 26 अप्रैल की रात उनका परिवार एक शादी में चला गया। घर में उनकी बेटी छोटी बहन के साथ थी। 27 अप्रैल को उन्हें पता चला कि बड़ी बेटी घर में रखे लाखों रुपये के जेवर व पांच लाख रुपये लेकर चली गई है। यह भी पढ़ें- हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन फरार, शादी से तीन दिन पहले मचा हड़कंप सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अमन उसे लेकर गया है। अमन पहले से ही उनकी बेटी से बातचीत करता था। उन्होंने अमन को कॉल कि...