बरेली, अप्रैल 10 -- मीरगंज, संवाददाता। कस्बा के व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी तय की। शादी से दस दिन पहले लड़के के परिजनों ने दहेज में 15 लाख रुपए देने की डिमांड की। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी के अनिल कुमार शर्मा ने पुत्री खुशबू उर्फ कंचन शर्मा का रिश्ता प्रयाशू शर्मा,नसीराबाद मिलक रामपुर के साथ तय किया। धमोरा के होटल में गत 12 दिसंबर को सगाई की। शादी 20 अप्रैल को होनी है। पिता ने शादी में देने को कार खरीद ली। लेकिन लड़के के परिजन 5 लाख रुपये, चेन, अंगूठी, झुमकी की मांग कर रहे हैं। जबकि वे पांच लाख रुपए और बुलेट पहले ही दे चुके हैं।पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रयाशू शर्मा, प्रियांशी शर्मा, सुभाष शर्मा, अनीता शर्मा निवासी मोहल्ला नसीराबद मिलक रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज...