शादी से ठीक पहले प्रेमिका ने दूल्हे का कराया चालान, जमानत पर छूटते ही देर रात किया निकाह
संवाददाता, जुलाई 22 -- Dulha-Dulhan News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक शादी से ठीक पहले पूर्व प्रेमिका ने दूल्हे को जेल भिजवा दिया। दूल्हे ने भी हार नहीं मानी। कानूनी प्रक्रिया की मदद ली और जमानत के लिए आवेदन कर दिया। दूल्हे को जमानत मिल भी गई। जमानत पर छूटने के बाद दूल्हा देर रात मैरिज हॉल पहुंच गया। वहां दुल्हन और उसका परिवार इंतजार कर रहा था। दूल्हे के आते ही शादी की रस्में आगे बढ़ीं। दूल्हा और दुल्हन अपनी-अपनी जगह बैठे और फिर उनका निकाह हो गया। इस शादी की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। बारात, उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से कुशीनगर के खड्डा कस्बे में आई थी। दूल्हे की शादी की जानकारी होने पर उसकी पूर्व प्रेमिका थाने पहुंच गई।। उसने पुलिस से दूल्हे की शिकायत की जिसके आधार पर पुलिस ने दूल्हे का चालान कर दिया। यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.