हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। मुरसान क्षेत्र एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों की छह दिन बाद शादी थी। मगर एक युवती छह दिन पहले ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद कर लिया है। यह बता दें कि 25 अप्रैल को एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों की शादी होनी थी। परिवार के लोग तैयारियों में व्यस्त थे। अचानक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस भी टेंशन में थी। बुधवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...