बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। तिंदवारी थाने के एक गांव में शनिवार को शादी वाले घर में बेटी के विवाह की रस्में चल रही थीं। तभी मौका लाकर युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ विवाह के लिए घर में रखे 4.80 लाख की नकदी और पांच लाख से ज्यादा के जेवर भी समेट ले गई। बेटी के भागने की जानकारी मिली तो शादी की सारी खुशियां गायब हो गईं। घर में जुटे नाते-रिश्तेदार व परिजनों के चेहरे लटक गए। पिता ने तिंदवारी थाने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की 30 अप्रैल को बारात आनी थी। यह भी पढ़ें- शादी से पहले घर में ही कांड कर गई युवती, परिवार वालों को मुंह दिखाने लायक तक नहीं छोड़ा घर में सभी नाते-रिश्तेदार जुट गए थे। विवाह के कार्ड भी सभी जगह पहुंचा दिए गए हैं। शनिवार को घर में शादी के पहले की रस्म काड़ी घान का कार्य...