प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शादी के चार दिन पहले एक युवक चाइनीज मंझे की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गया। वह अपने मामा के साथ बाइक से खरीदारी करने जा रहा था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां आठ टांके लगे और किसी तरह जान बच गई। हादसे के बाद परिजनों में खलबली मची रही।पुरानी झूंसी निवासी मोहम्मद साहिल के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं लेकिन, शादी से महज चार दिन पहले रविवार शाम करीब छह बजे साहिल चाइनीज मंझे की चपेट में आ गया। साहिल अपने मामा इम्तियाज के साथ बाइक से खरीदारी करने निकला था। रास्ते में यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज(ईसीसी) के सामने अचानक मंझा उसके गले में फंस गया। जब तक इम्तियाज बाइक रोकते, तब तक साहिल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसका गला बुरी तरह कट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.