बांदा, मई 3 -- नरैनी। क्षेत्र के एक गांव में शादी के चंद घंटे पहले ही युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। साथ में 85 हजार रुपये तथा जेवर व अन्य कीमती सामान भी ले गई। दूसरे दिन जब बेटी के गायब होने की जानकारी मिली तो शादी के घर में खुशियां मातम में बदल गईं। शनिवार को बरात की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और मेहमान भी जुट गए थे। पिता ने रविवार को थाने में आकर तहरीर दी। बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री की रविवार तीन मई को बारात आनी थी। वह एक दिन पहले शनिवार को रात दस बजे घर से फरार हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक साथियों के साथ मिलकर युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे करीब 85 हजार रुपये नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान भी गायब हैं, जो बेटी अपने साथ ले गई। युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.