गोरखपुर, फरवरी 25 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र में शादी से ठीक एक माह पहले 20 वर्षीय युवती के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने साथ लाखों रुपये के आभूषण और एक लाख रुपये नगद भी ले गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री 22 फरवरी की रात करीब 2 बजे घर से गायब हो गई। आरोप है कि मिथलेश सहानी पुत्र रामबदन निवासी बरगदवा थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज ने उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। घटना में दीपेन्द्र पिता का नाम अज्ञात के सहयोग से लेकर फरार हो गया है। परिजनों के अनुसार युवती अपने साथ मोबाइल फोन सोने का झुमका, मंगलसूत्र, दो पीस सोने की नथिया, पाजेब...