शाहजहांपुर, मार्च 12 -- खुटार क्षेत्र के गांव नरौठा देवीदास में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। पुत्री की बारात आने से ठीक एक रात पहले घर के कमरे में लगी आग से शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी सोनी देवी के पति का कुछ समय पहले निधन हो चुका है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने अपने पुत्र और पुत्री की शादी एक ही दिन तय की थी। योजना के अनुसार बुधवार दिन में पुत्री की बारात आनी थी और शाम तक विदाई हो जानी थी, जबकि उसी रात पुत्र की शादी होनी थी। मंगलवार रात जिस कमरे में शादी का सामान रखा था, उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से एक बोरी चीनी, गेहूं, चावल, शादी के कपड़े, करीब 41 हजार रुपये नगद, सोने के झाले और मंगलसूत्र समेत अन्य सामान जल गया। उस समय परिवार के लोग और रिश्तेदार गांव में ही दूसरे स्थान पर कार्यक्रम ...