वाराणसी, जून 10 -- सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। इंस्टाग्राम पर खूबसूरत दिखने वाली युवती से प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो उसने जहर खा लिया। मंगलवार रात घटना के बाद उसे पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई गई। मामले में पुराना पुल इलाके के युवक को हिरासत में ले लिया गया। सारनाथ पुलिस के मुताबिक पालघर (महाराष्ट्र) की चांदनी और पुराना पुल के निहाल राजभर की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई। चैटिंग के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। प्रेमिका ने शादी का प्रस्ताव रखा। इसके तहत नौ जून को वह यहां पुराना पुल स्थित प्रेमी के घर पहुंची। उसे देख वह भौचक रह गया। यह भी पढ़ें- युवती ने खाया जहर, प्रेमी हिरासत में उसने उससे शादी से इनकार कर दिया। उसके व्यवहार से क्षुब्ध होकर उसने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों...