प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। छोटा बघाड़ा में फांसी लगाकर युवती के जान देने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घरवालों का आरोप है कि युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर आहत होकर आत्महत्या की। पिता ने आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है।मूल रूप से रीवा जिले के गढ़ निवासी दिनेश साकेत परिवार के साथ कर्नलगंज क्षेत्र में बक्शी बांध सब्जी मंडी के पास स्थित झोपड़ पट्टी में रहते हैं। उनके दो बेटों और दो बेटियों में सबसे छोटी 18 वर्षीय बेटी पूनम ने पांच जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को दी गई तहरीर में पूनम के पिता दिनेश साकेत ने आरोप लगाया है कि बेटी का मध्य प्रदेश के मऊगंज निवासी एक युवक से प्रेम संबंध था। उसने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना...