औरैया, जून 27 -- अजीतमल, संवाददाता। शादी के लिए दबाव बनाने और इंकार करने पर युवती की तस्वीरों से कथित रूप से छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से कई स्तरों पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया के आदेश पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर कस्बा स्थित सिद्धार्थनगर निवासी युवती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। वर्ष 2025 में उसका रिश्ता जनपद फिरोजाबाद के फरिहा निवासी समीर उर्फ मुस्तकीम से तय हुआ था। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद युवक ने उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार बाद में ...