रुद्रपुर, फरवरी 26 -- सितारगंज, संवाददाता। शादी से इनकार करने पर बरेली निवासी एक युवक चाकू लेकर सितारगंज पहुंच गया और युवती का पीछा करने लगा। घबराई युवती ने 112 पर सूचना देकर बहन के साथ कोतवाली पहुंचकर जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे नगर के एक वार्ड की निवासी युवती अपनी बहन के साथ बाजार आई थी। इसी दौरान युवक उनका पीछा करने लगा। युवती ने पुलिस को 112 पर सूचना दी। साथ ही अपनी बहन को लेकर कोतवाली भागी। युवक युवतियों के पीछे आता रहा। पुलिसकर्मी तरुण चौधरी, कपिल कुमार व होमगार्ड रईस बाबू ने आरोपी को पकड़कर एसआई जनार्दन भट्ट के समक्ष तलाशी ली। आरोपी ने अपना नाम सैफी पुत्र इरशाद निवासी कोहाड़ापीर, प्रेमनगर जिला बरेली बताया। पूछताछ में उसने बताया कि...