बाराबंकी, फरवरी 24 -- देवा शरीफ। देवा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार किये जाने पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों से उसे सीएचसी देवा में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार किया गया। देवा कोतवाली के एक गांव निवासी एक युवक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी देवा ले गए। यहां उपचार के बाद युवक की हालत में सुधार हुआ है। बताया कि गया युवक का एक युवती से प्रेम संबंध है। युवती द्वारा शादी से इनकार किये जाने पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.